आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहास पर कुछ प्रश्नोत्तर

1)  हिंदी भारत दुर्दशा किसकी रचना है?  उत्तर - भारतेंदु हरिश्चंद्र
2) आधुनिक काल को गद्य काल किसने कहा है?  उत्तर - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
3) 'निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल' किसकी पंक्ति है?  उत्तर - भारतेंदु हरिश्चंद्र
प्रश्न 4 . खड़ी बोली का पहला महाकाव्य कौन सा है? - उत्तर- प्रियप्रवास
प्रश्न 5. 'ब्राह्मण' पत्रिका के संपादक कौन थे?  उत्तर -प्रताप नारायण मिश्र
प्रश्न 6. ' कलि कौतुक ' किसकी रचना है?  उत्तर - प्रताप नारायण मिश्र
प्रश्न 7. 'हिंदी प्रदीप ' के संपादक कौन थे? उत्तर -बालकृष्ण भट्ट
प्रश्न 8 . 'इतिवृत्तात्मकता' किस युग की मुख्य विशेषता है? - उत्तर - द्विवेदी युग
प्रश्न 9. 'प्लासी का युद्ध' के रचनाकार कौन थे? उत्तर -मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न 10. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी का पहला उपन्यास किसे माना है? उत्तर  - परीक्षा गुरु
प्रश्न 11. 'कर्मवीर' के संपादक कौन थे? उत्तर -माखनलाल चतुर्वेदी
प्रश्न 12. 'सरस्वती' का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ हुआ ? उत्तर - उन्नीस सौ 1900
प्रश्न 13. 'हल्दीघाटी' के रचयिता कौन थे ? उत्तर -श्यामनारायण पांडे
प्रश्न 14. 'छायावाद' का नामकरण किसने किया?  उत्तर -मुकुटधर पांडे
प्रश्न 15. छायावादी युग का महाकाव्य कौन सा है?  उत्तर - कामायनी
प्रश्न 16. 'छायावाद को स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' किस आलोचक ने कहा है ? उत्तर - नगेंद्र
प्रश्न 17.  'प्रकृति का सुकुमार कवि' किसे कहा जाता है?  उत्तर  - सुमित्रानंदन पंत
प्रश्न 18. 'दुख ही जीवन की कथा रही' किसकी पंक्ति है ? उत्तर - सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
प्रश्न 19.  छायावाद की प्रमुख कवित्री कौन थी?  उत्तर -महादेवी वर्मा
प्रश्न 20 . 'नारी तुम केवल श्रद्धा हो' पंक्ति किस कवि की है?  उत्तर - जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 21. 'मतवाला' का प्रकाशन कहां से होता था ? उत्तर - कोलकाता
प्रश्न 22. 'मधुबाला' किसकी रचना है?  उत्तर - हरिवंश राय बच्चन
प्रश्न 23. भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ का पहला अधिवेशन कहां हुआ?  उत्तर - लखनऊ
प्रश्न 24. 'अजय खंडहर' किसकी रचना है?  उत्तर - रांगेय राघव
प्रश्न 25. 'प्रेत का बयान' कविता के रचयिता कौन है ? उत्तर - नागार्जुन
प्रश्न 26. 'फूल नहीं रंग बोलते हैं' किस कवि की रचना है? उत्तर - केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न 27. हिंदी में सर्वाधिक सॉनेट किसने लिखे हैं?  उत्तर - त्रिलोचन
प्रश्न 28. 'चांद का मुंह टेढ़ा है' किसका काव्य संग्रह है ? उत्तर - गजानन माधव मुक्तिबोध
प्रश्न 29. 'तारसप्तक' से किस काव्यधारा का प्रारंभ हुआ? उत्तर - प्रयोगवाद
प्रश्न 30. भवानी प्रसाद मिश्र किस सप्तक के कवि थे ? उत्तर - दूसरे सप्तक के
प्रश्न 31. आज्ञेय  की किस रचना को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?  उत्तर - कितनी नावों में कितनी बार
प्रश्न 32. नरेश मेहता कृत 'संशय की एक रात' नामक खंडकाव्य में किसके संशय का चित्रण है?  उत्तर - राम के
प्रश्न 23. 'ठंडा लोहा' के रचनाकार का नाम बताइए ।  उत्तर  - धर्मवीर भारती
प्रश्न 34. 'धूप के धान' के रचियता कौन है ? उत्तर - गिरिजाकुमार माथुर ?
प्रश्न 35. 'साक्षी रहे वर्तमान' के रचनाकार का नाम बताइए?  उत्तर - गिरिजाकुमार माथुर
प्रश्न 36. 'नई कविता' पत्रिका का प्रकाशन कब आरंभ हुआ ?  उत्तर -1954
प्रश्न 37. लघु मानव की प्रतिष्ठा किस काव्यधारा में की गई?  उत्तर - नई कविता
प्रश्न 38. राष्ट्रकवि दिनकर को ज्ञान की ज्ञानपीठ पुरस्कार किस कृति पर मिला?  उत्तर - उर्वशी
प्रश्न 39. 'कवियों का कवि' किस कवि को कहा जाता है? उत्तर  - शमशेर बहादुर सिंह
प्रश्न 40. 'आत्मजयी' के रचनाकार कौन है? उत्तर - कुंवर नारायण
प्रश्न 41.  1980 के बाद की कविता को किस संज्ञा से अभिहित किया गया है?  उत्तर - समकालीन कविता
प्रश्न 42. 'लकड़बग्घा हंस रहा है' का रचनाकार कौन है? उत्तर - चंद्रकांत देवताले
प्रश्न40.  रघुवीर सहाय की किस कृति को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?  उत्तर - लोग भूल गए हैं
प्रश्न 44. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना किस सप्तक के कवि है? उत्तर - तीसरे सप्तक के
प्रश्न 45. 'मोचीराम' कविता किसकी रचना है? उत्तर - धूमिल
प्रश्न 46. मंगलेश डबराल को किस काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया?  उत्तर - पहाड़ पर लालटेन
प्रश्न 47. कुंवर नारायण को किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया ? उत्तर - 2005
प्रश्न 48. 'सुदामा पांडे का प्रजातंत्र' के रचनाकार का नाम बताइए ।  उत्तर - धूमिल
प्रश्न 49. 'अपनी केवल धार' के रचयिता कौन है ? उत्तर -अरुण कमल
प्रश्न 50. 'अबूतर- कबूतर' किसकी रचना है ? उत्तर - उदय प्रकाश
प्रश्न 51. 'शिव शंभू का चिट्ठा' किसके निबंधों का संकलन है?
अ) प्रताप नारायण मिश्र ब) बालकृष्ण भट्ट  क) राय कृष्णदास स)  बालमुकुंद गुप्त
प्रश्न 52.  इनमे से कौन सा निबंध अध्यापक पूर्ण सिंह का नहीं है ?
अ) आचरण की सभ्यता ब) मजदूरी और प्रेम क) लज्जा और ग्लानि स)  कन्यादान
प्रश्न 53. इनमे से कौन सा निबंध संग्रह आचार्य शुक्ल का है ? अ) रसज्ञ रंजन  ब) रस अखेट क) विचार और वितर्क  स ) चिंतामणि
प्रश्न 54. इनमें से कौन ललित निबंधकार नहीं है?
अ)  हजारी प्रसाद द्विवेदी ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी क) कुबेरनाथ राय  स) विद्यानिवास मिश्र
प्रश्न 55. इनमे से कौन सा निबंध संग्रह कुबेरनाथ राय का नहीं है?
अ) रसा अखेट ब)  प्रिया नीलकंठी क)  निषाद बांसुरी स) तुम चंदन हम पानी
प्रश्न 56. निम्नलिखित में से कौन सा निबंध संकलन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का है?
अ)  कल्पलता ब) कुटज क) अशोक के फूल स) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 57. कौन सा मेल गलत है? अ) मेरी असफलताएं - आज्ञेय ब) आम्र मंजरी - विद्यानिवास मिश्र क) फिर बैतलवा डाल पर - विवेकी राय  स)  नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र - मुक्तिबोध
प्रश्न 58. 'ग्यारह वर्ष का समय' किसकी रचना है?
अ) प्रेमचंद  ब) यशपाल क)  रामचंद्र शुक्ल स) जैनेंद्र कुमार
प्रश्न 59. 'तिलस्मी और ऐय्यारी' के उपन्यासकार कौन है? अ) बालकृष्ण भट्ट  ब) प्रेमचंद क)  गोपाल राम गहमरी स) बाबू देवकीनंदन खत्री
प्रश्न 60. प्रेमचंद के किस उपन्यास को ग्रामीण एवं कृषि संस्कृति का महाकाव्य कहा गया है?
अ) सेवासदन  ब)  रंगभूमि   क) प्रेमाश्रम स)  गोदान प्रश्न 61. 'झूठा सच' उपन्यास के लेखक का नाम बताइए ।
अ) यशपाल  ब) अमृतलाल नागर   क) भगवतीचरण वर्मा   स) देवराज
प्रश्न 62. रागदरबारी किसकी रचना है?
अ) अमृतराय  ब) श्रीलाल शुक्ल   क) मोहन राकेश  स)भीष्म साहनी
प्रश्न 63. किस उपन्यास का कथा स्थल मेरी गंज है ?
अ) मैला आंचल   ब) परती परिकथा क)  जुलूस स) दीर्घतपा
प्रश्न 64.  'पचपन खंभे लाल दीवारें ' किसकी रचना है ?
अ) मृदुला गर्ग ब) उषा प्रियवंदा  क) मन्नू भंडारी  स) मैत्रेयी पुष्पा
प्रश्न 65. बाणभट्ट की आत्मकथा किस विधा की रचना है? अ) आत्मकथा   ब) जीवनी   क) संस्मरण  स) उपन्यास
प्रश्न 66. इनमें से किस उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार नहीं मिला है?
अ) क्याप   ब)  कितने पाकिस्तान   क) सर्कस   स) आवा
प्रश्न 67. राजा भोज का सपना किसकी रचना है ?
अ) लाला श्रीनिवास दास  ब)  राजा लक्ष्मण सिंह क) शिवप्रसाद सितारे हिंद स) सदल मिश्र
प्रश्न 68. कौन सी कहानी प्रेमचंद की नहीं है?
अ) पंच परमेश्वर   ब) आकाशदीप  क)  नमक का दारोगा  स)  ईदगाह
प्रश्न 69. तीसरी कसम के कथाकार का नाम बताइए ।
अ) फणीश्वर नाथ रेणु   ब)  मोहन राकेश   क) उषा प्रियवंदा
प्रश्न 70. 'नई कहानी' पत्रिका के संपादक कौन थे ?
अ) कमलेश्वर   ब) मोहन राकेश   क) राजेंद्र यादव   स) भैरव प्रसाद गुप्त
प्रश्न 71. 'यही सच है' किसकी रचना है ?
अ) मन्नू भंडारी   ब) उषा प्रियवंदा   क) ममता कालिया  स) नासिरा शर्मा
प्रश्न 72. इनमें से कौन सा कथा संग्रह ओमप्रकाश वाल्मीकि का है?
अ)  टूटता बल   ब) हैरी कब आएगा क) आवाजें   स) सलाम
प्रश्न 73. उदय प्रकाश की किस कहानी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
अ) पीली छतरी वाली लड़की  ब) मोहनदास   क)तिरिछ  स) और अंत में प्रार्थना
प्रश्न 74. इनमें से कौन-सा रचनाकार मार्क्सवाद से प्रभावित है?
अ) जैनेंद्र   ब)आज्ञेय  क) यशपाल  स) इलाचंद्र जोशी
प्रश्न 75. भारतेंदु ने किस प्रहसन में भ्रष्ट शासन तंत्र पर प्रहार किया है?
अ) नीलदेवी  ब) अंधेर नगरी   क) विद्या सुंदर  स) धनंजय विजय
प्रश्न 76. 'अरुण यह मधुमय देश हमारा ' प्रसाद के किस नाटक की पंक्ति है ?
अ) स्कंद गुप्त  ब) अजातशत्रु   क) ध्रुवस्वामिनी  स) चंद्रगुप्त प्रश्न
प्रश्न77. 'अंजो दीदी' किसकी नाट्य कृति है?
अ) उपेंद्रनाथ अश्क  ब) लक्ष्मीनारायण लाल  क) उदय शंकर भट्ट स) गोविंद बल्लभ पंत
प्रश्न 78. इनमे से कौन सा नाटक मोहन राकेश का है ?
अ) आठवां सर्ग   ब) पहला राजा   क) आधे अधूरे स) पेपरवेट
प्रश्न 79. 'कोणार्क' नाटक के रचयिता कौन है?
अ) गोविंद बल्लभ पंत  ब) जगदीश चंद्र माथुर  क) मोहन राकेश   स) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 80. 'युद्ध में मर्यादाएं टूट जाती है विवेक पराजित हो जाता है और अंधेपन की विजय होती है' यह कथन किस नाटक का है?
अ) टूटते परिवेश   ब) अंधेरे बंद कमरे  क) घाटियां गूंजती है  स) अंधा युग
प्रश्न 81. 'अंडे के छिलके' किसका एकांकी संकलन है?
अ) विजय तेंदुलकर  ब)  मोहन राकेश  क) हरि कृष्ण प्रेमी  स) गिरिजाकुमार माथुर
प्रश्न 82. महेंद्र नाथ और सावित्री किस नाटक के पात्र हैं? अ) बकरी   ब) आठवां सर्ग   क) आधे अधूरे   स) लहरों के राजहंस
प्रश्न 83.  'सिद्धांत और अध्ययन' किसकी रचना है?
अ) डॉ . नगेंद्र    ब) बाबू गुलाबराय   क) आचार्य रामचंद्र शुक्ल   स) डॉ. गोविंद त्रिगुणायत
प्रश्न 84. शुक्ल जी के सैद्धांतिक समीक्षा संबंधी निबंध किस में है?
अ)  चिंतामणि   ब) गोस्वामी तुलसीदास  क)  विश्व प्रपंच  स) त्रिवेणी
प्रश्न 85. इनमें से कौन सी कृति डॉक्टर शिवदान सिंह चौहान की है?
अ) आधुनिक साहित्य   ब) आलोचना के मान  क) साहित्य की परख   स) नाथ संप्रदाय
प्रश्न 86. इनमें से कौन सी पुस्तक डॉ नगेंद्र की नहीं है ?
अ) आस्था के चरण  ब) रीतिकाव्य की भूमिका  क) नई समीक्षा  स) चेतना के बिंब
प्रश्न 87. इनमें से कौन सी रचना डॉ. नामवर सिंह की नहीं है?
अ) दूसरी परंपरा की खोज  ब) इतिहास और आलोचना  क) कविता के नए प्रतिमान   स)कामायनी एक पुनर्विचार
प्रश्न 88 'इनमे से कौन सा कथन असत्य है?
अ) 'नया साहित्य नए प्रश्न' की रचना आचार्य नंददुलारे वाजपेई ने की है  ब) ' मध्यकालीन बोध का स्वरूप' के लेखक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी है   क) 'रस मीमांसा' आचार्य रामचंद्र शुक्ल की रचना है   स) निराला की साहित्य साधना के लेखक विश्वनाथ प्रसाद मिश्र है
प्रश्न 89. इनमें से कौन सी कृति रामविलास शर्मा की है?
अ) आस्था और सौंदर्य   ब) मार्क्स और प्राचीन साहित्य का मूल्यांकन  क) भाषा और समाज   स) नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र
प्रश्न 90. इन में से असंगत को अलग कीजिए ।
अ) आलोचना और आलोचना - बच्चन सिंह  ब) चेतना के बिंब  - डॉ नगेंद्र   क) कामायनी एक पुनर्विचार -मुक्तिबोध   स) शुद्ध कविता की खोज - आज्ञेय
प्रश्न 91 हिंदी की पहली आत्मकथा 'अर्धकथानक' के लेखक कौन है ?
अ) बनारसीदास जैन ब) बनारसीदास चतुर्वेदी   क) वियोगी हरि   स) उपेंद्रनाथ अश्क
प्रश्न 92. महादेवी वर्मा की किस कृति में समकालीन साहित्यकारों के स्मरण है ?
अ) संस्मरण  ब)  रेखाचित्र। क)  पथ के साथी  स) अतीत के चलचित्र
प्रश्न 93. निम्नलिखित  में से कौन सा कथन असंगत है?
अ) बोलती प्रतिमा - पंडित श्रीराम शर्मा   ब) माटी की मूरतें -रामवृक्ष बेनीपुरी   क) माटी हो गई सोना -कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर  स) वातायन  - आज्ञेय
प्रश्न 94. इनमें से कौन सी जोड़ी असंगत है ?
अ) अमृतराय -कलम का सिपाही  ब) विष्णु प्रभाकर -आवारा मसीहा  क)  प्रेमचंद घर में - शिवरानी देवी  स) रामविलास शर्मा  - कवि निराला
प्रश्न 95. इनमे से कौन सा युग्म गलत है?
अ) डॉ रघुवंश - राह बीती  ब) आज्ञेय - एक बूंद सहसा उछली  क) निर्मल वर्मा - चीड़ों पर चांदनी स) मोहन राकेश - देवदास
प्रश्न 96. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा असंगत है ?
अ) क्या भूलूं क्या याद करूं - हरिवंश राय बच्चन  ब) सिंहावलोकन - यशपाल  क) मेरा जीवन प्रवाह -गुलाबराय  स) अपनी खबर - पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र'
प्रश्न 97. 'तूफानों के बीच' किस विधा की रचना है?
अ) रिपोर्ताज  ब)  संस्मरण  क)  आत्मकथा  स) यात्रा वृतांत
प्रश्न 98. 'मेरी तिब्बत यात्रा' किसकी रचना है?
अ)  राहुल संकृत्यायन   ब) यशपाल   क) मोहन राकेश  स) आज्ञेय
प्रश्न 99. 'क्षण बोले कण मुस्कुराए' नामक कृति किस विधा की है?
अ) आत्मकथा   ब) संस्मरण  क) रिपोर्ताज  स) रेखाचित्र
प्रश्न100. 'आवारा मसीहा' किसकी जीवनी है?
अ) विमल मिश्र   ब) शरद चंद्र चटर्जी  क)  रवींद्रनाथ ठाकुर   स) विष्णु प्रभाकर

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रस का अर्थ परिभाषा एवं स्वरूप

संत काव्य के प्रमुख कवियों का परिचय एवं विशेषताएँ

प्रगतिवादी कविता की विशेषताएँ ( प्रगतिवाद 1936 -38 से 1943)