मानसिकता सवर्ण क्यों
मानसिकता सवर्ण क्यों?
बाबा मैने देखा है
क्यों ऐसा होता है?
माता सवर्ण पिता दलित
उत्पन्न पुत्र-पुत्री की
मानसिकता सवर्ण क्यों?
दलित स्री पिता सवर्ण
इनसे उत्पन्न पुत्र-पुत्री की
मानसिकता सवर्ण क्यों?
दलित स्री पिता सवर्ण ही
इनके घरों में दलित स्री का
छल और अपमान क्यों?
सवर्ण स्री दलित पति के घर में
आदर और पूजा की पात्र क्यों?
अंतर्जातीय विवाह से
जातीयता के बंधन कम होंगे
कहाँ था आपने ,
सवर्ण स्री या पुरुष हमेशा
पूजा का पात्र ही क्यों? और
दलित स्री या पुरुष के लिए
गम और नफरत ही क्यों?
बाबा आपने कहा था
कम होंगे बंधन जातीयता के
अंतरजातीय विवाह से
पर बदलेगी कभी मानसिकता
सवर्ण मन की,
करेंगे कभी विरोध
मनुवादी व्यवस्था का!
कभी उतरेगी इनके गले में
आपकी दी प्रतिज्ञा
डॉ. पी एम
Comments
Post a Comment