हिंदी साहित्य का इतिहास पर कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. अवहट्ट को पुरानी हिंदी किसने कहा है? उत्तर - चंद्रधर शर्मा गुलेरी
प्रश्न 2. अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा जाता है? उत्तर- स्वयंभू
प्रश्न 3. 'पहुड दोहा' किसकी रचना है? उत्तर - रामसिंह जैन
प्रश्न 4. आदिकाल को सिद्ध सामंत काल किसने कहा ? उत्तर - राहुल संकृत्यायन
प्रश्न 5. 'भविसयत्तक' के रचनाकार कौन हैं? - उत्तर – धनपाल
प्रश्न 6. 'खालिकबारी' के रचनाकार का नाम बताइए - उत्तर- अमीर खुसरो
प्रश्न 7. 'देसिल बयना सब जन मिट्ठा' किसकी पंक्ति है?- उत्तर- विद्यापति
प्रश्न 8. 'परमाल रासो' किस नाम से लोकप्रिय है? उत्तर -अल्लाह खंड या अल्लाह रासो
प्रश्न 9. किस कवि को 'अभिनव जयदेव' की उपाधि मिली थी? उत्तर - विद्यापति
प्रश्न 10. आदिकाल में चर्यापदों की रचना किसने की? उत्तर - सरहप्पा/ सरहपाद
प्रश्न 11. ‘संध्या भाषा’ में किसकी रचनाएं मिलती है? उत्तर - सिद्ध और नाथों की
प्रश्न 12. गार्सा द तासी ने किस भाषा में हिंदी साहित्य का इतिहास लिखा? उत्तर - फ्रेंच भाषा में
प्रश्न 13. वर्ण रत्नाकर किसकी रचना है? उत्तर - ज्योतिरीश्वर ठाकुर
प्रश्न14. आदिकाल को बीजवपन काल किसने कहा? उत्तर - आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 1.5 हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास लेखक कौन है? उत्तर - गार्सा द तासी
प्रश्न 16. ‘अंग बंधु’ के रचनाकार का नाम बताइए l उत्तर - दादूदयाल
प्रश्न 17. ‘छिताईवार्ता’ ग्रंथ के रचयिता कौन थे? उत्तर - नारायणदास
प्रश्न 18. ‘भक्ति आन्दोलन भारतीय चिंतन धारा का स्वाभाविक विकास है’ किसका कथन है? उत्तर - हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 19. ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी’ किस कवि की पंक्ति है ? उत्तर - रैदास
प्रश्न 20. पुष्टिमार्ग का जहाज किसे कहा गया ? उत्तर – सूरदास
प्रश्न 2.1 ‘कृष्ण गीतावली’ किसकी रचना है? उत्तर – तुलसीदास
प्रश्न 22 ‘महात्मा बुद्ध के बाद भारत के सबसे बड़े लोकनायक तुलसी थे’ यह कथन किसका है? उत्तर - हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 23. ‘इन मुसलमान हरिजनन पै कोटिन हिंदू वारिए’ किस कवि का कथन है? उत्तर –
प्रश्न 24 ‘तंत्र न जानू, मंत्र न जानू, जानू सुंदर काया’ पंक्ति किसकी है? उत्तर - सूरदास
प्रश्न 25. ‘बीजक’ किसकी रचनाओं का संकलन है? उत्तर - कबीरदास
प्रश्न 26 सिक्खों के पहले गुरु का नाम बताइए l उत्तर - गुरु नानक
प्रश्न 27. ‘मृगावती’ किसकी रचना है? उत्तर - कुतुबन
प्रश्न 28. ‘संतन को कहा सीकरी सो काम’ किसकी पंक्ति है? उत्तर – कुंभनदास
प्रश्न 29. ‘मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई’ किसकी पंक्ति है? उत्तर - मीराबाई
प्रश्न 30. ‘गोद लिये हुलसी फिरे तुलसी सो सुत होय’ यह पंक्ति किसकी है? उत्तर - रहीम दास
प्रश्न 31. ‘रामावत संप्रदाय’ का प्रवर्तन किसने किया ? उत्तर - रामानंद
प्रश्न 32. महाराष्ट्र के किस संत की रचनाएं गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित है? उत्तर - नामदेव
प्रश्न 33. नामदेव ने किसकी भक्ति की है? उत्तर - विट्ठल या विट्ठल संप्रदाय
प्रश्न 34. ‘रामचरितमानस’ में कुल कितने कांड है? उत्तर - सात
प्रश्न 35. आलवार भक्तों की रचनाएँ किस ग्रंथ में संकलित की गई है? उत्तर - प्रबंधम - नाथ मुनि ने की है
प्रश्न 36. रीतिकाल को श्रृंगार काल किसने कहा? उत्तर - विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
प्रश्न 37. ‘कवि कुल कल्पतरु’ के रचनाकार कौन है? उत्तर – चिंतामणि
प्रश्न 38 ‘जदपि सुजाति सुलच्छानी, सुबरन सूरस सुवृत्त / भूषण बिनु न बिराजई, कविता वनिता मित्त’ यह दोहा किस कवि का है? उत्तर - केशवदास
प्रश्न 39. ‘नहीं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल’ किसकी पंक्ति है? उत्तर - बिहारी
प्रश्न 40. ‘आगे के सुकवि रीझि हैं तो कविताई तु राधिका कन्हाई सुमिरन को बहानो है’ किसकी पंक्ति है? उत्तर - भिखारी दास
प्रश्न 41. ‘अति सूधो सनेह को मारग है’ किसकी पंक्ति है? उत्तर - घनानंद
प्रश्न 42. ‘अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा हीन’ यह पंक्ति किस कवि की है? उत्तर - महाकवि देव
प्रश्न 43. बिहारी किस धारा के कवि हैं? उत्तर - रीतिबद्ध काव्य
प्रश्न 44. रीतिकाल में वीर रस का प्रमुख कवि कौन हुआ है? उत्तर - कवि भूषण
प्रश्न 45. रीतिकाल का एक मात्र प्रबंध काव्य कौन सा है? उत्तर - रामचंद्रिका
प्रश्न 46. ‘छत्रसाल दशक’ किस रीतिकालीन कवि की रचना है? उत्तर - भूषण
प्रश्न 47. भिखारी दास किस काव्य धारा के कवि हैं? उत्तर - रीतिबद्ध काव्य
प्रश्न 48. घनानंद किस संप्रदाय में दीक्षित हुए थे? उत्तर - निंबार्क संप्रदाय में
प्रश्न 49. ‘प्रेम को पंथ कराल महा तलवार की धार पै धावनो है’ इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? उत्तर – बोधा
प्रश्न 50. ‘इश्कनामा’ किसकी रचना है?
प्रश्न 51 हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का प्रारंभ किसने किया ?
अ) रामचंद्र शुक्ल ब) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन क) गार्सा द तासी स) शिव सिंह सेंगर
प्रश्न 52. ‘हिंदी साहित्य का इतिहास जनता की चित्तवृत्ति का इतिहास है’ यह कथन किस विद्वान का है?
अ) डॉ रामकुमार वर्मा ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी क) गणपति चंद्र गुप्त स) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 53. हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल का नामकरण चारण काल किसने किया?
अ) मिश्रबंधु ब) रामकुमार वर्मा क) गार्सा द तासी स) महावीर प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 54. ‘भरतेश्वर बाहुबलि रास’ के रचनाकार का नाम बताइए l
अ) देवसेन ब) शालिभद्र सूरि क) विजय सेन सूरि स) जिन धर्म सूरि
प्रश्न 55. जगनिक भट्ट की रचना का नाम लिखिए l
अ) विजयपाल रासो ब) हम्मीर रासो क) खुमान रासो स) परमाल रासो
प्रश्न 56. निम्नलिखित रचनाओं में से कौन सी रचना विद्यापति की नहीं है?
अ) कीर्ति लता ब) कीर्तिपताका क) जयचंद प्रकाश स) पदावली
प्रश्न 57. सिद्धों की संख्या कितनी मानी जाती है?
अ) 80 ब) 84 क) 85 स) 88
प्रश्न.58. खड़ी बोली हिंदी का सबसे पहले प्रयोग किसने किया?
अ) आमिर खुसरो ब) विद्यापति क) चंदबरदाई स) स्वयंभू
प्रश्न 59. कौन सी जोड़ी असंगत है?
अ) बीसलदेव रासो - नरपति नाल्हा ब) खुमान रासो - दलपति विजय
क) हम्मीर रासो – शाग्धर स) रेवंतगिरी – विजयसेन सूरि
प्रश्न 60. रासो शब्द की उत्पत्ति के संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त मत कौन सा है?
अ) रासो की उत्पत्ति रामायण से हुई है ब) रासो की उत्पत्ति रात से हुई है
क) रासो की उत्पत्ति रासक से हुई है स) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 61.‘अपभ्रंश का भवभूति’ किसे कहा जाता है?
अ) शालिभद्र सूरी ब) पुष्पदंत क) धनपाल स) जोइंदु
प्रश्न 62.हिंदी का पहला महाकाव्य कौन-सा है?
अ) बीसलदेव रासो ब) खुमान रासो क) विजयपाल रासो स) पृथ्वीराज रासो
प्रश्न 63. ‘संदेश रासक’ किस प्रकार की रचना है?
अ) विरह काव्य ब) नीति काव्य क) व्यंग्य काव्य स) भक्ति काव्य
प्रश्न 64. हिंदी का प्राचीनतम चंपू काव्य कौन सा है?
अ) प्रबंध चिंतामणि ब) वर्णरत्नाकर क) उक्ति व्यक्ति प्रकरण स) राउल बेलि
प्रश्न 65. राहुल सांकृत्यायन द्वारा संपादित ‘दोहाकोश’ में किस कवि की रचनाएं संकलित की गई है?
अ) सरहपाद ब) लुईपा क) गोरखनाथ स) दोम्बिप्पा
प्रश्न 66. इनमें से नाथ संप्रदाय में क्या नहीं है?
अ) गुरु महिमा ब) नारी निंदा क) इंद्रिय निग्रह स) ग्रहस्थ जीवन
प्रश्न 67. अपभ्रंश एवं राजस्थानी भाषा के योग से बनी भाषा को क्या कहते हैं?
अ) डिंगल ब) ब्रज क) अवहट्ट स) देश भाषा
प्रश्न 68. ‘अद्वैतवाद’ का संबंध किससे है?
अ) शंकराचार्य ब) निंबार्काचार्य क) वल्लभाचार्य स) मध्वाचार्य
प्रश्न 69. इनमें से कौन संत कवि नहीं है?
अ) नंददास ब) रविदास क) मलूक दास स) कृष्ण दास
प्रश्न 70. इनमें से कौन-सी प्रवृत्ति संत काव्य की नहीं है?
गुरु की महत्ता ब) रहस्यवादी भावना क) वर्ण व्यवस्था का समर्थन स) बाह्य आडंबरों का खंडन
प्रश्न 71. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है?
अ) शिक्षा ब) सखी क) साक्षी स) सखा
प्रश्न 72. चंदायन के रचयिता का नाम बताइए l
अ) कासिम शाह ब) मुल्ला दाऊद क) शेख नबी स) कुतुबन
प्रश्न 73. सूफी साधना में ईश्वर की कल्पना किस रूप में की गई है?
अ) पति के रुप में ब) प्रियतमा के रूप में क) मित्र के रूप में स) पुत्र के रुप में
प्रश्न 74. मधुमालती के रचनाकार का नाम बताइए l
अ) कुतुबन ब) मंझन क) जायसी स) उस्मान
प्रश्न 75. ईश्वर दास कृत’ सत्यवती कथा’ को किस आलोचक ने हिंदी में प्रेमाख्यानक काव्य परंपरा का प्रथम ग्रंथ माना ?
अ) रामचंद्र शुक्ल ब) मिश्रबंधु क) नगेंद्र स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 76. कृष्ण भक्त कवियों ने कृष्ण के किस रूप को अपने काव्य का विषय बनाया?
अ) श्रीमद्भागवत के कृष्ण ब) वैदिक कृष्ण क) महाभारत के कृष्ण स) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 77. हिंदी के किस कवि ने कृष्ण को काव्य -विषय नहीं बनाया?
अ) सूरदास ब) विद्यापति क) वल्लभाचार्य स) मलूकदास
प्रश्न 78. ‘बसो मेरे नैनन में नंदलाल’ यह किसकी पंक्ति है?
अ) सूरदास ब) मैना बाई क) सहजोबाई स) मीराबाई
प्रश्न 79. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म असंगत है?
अ) भक्तमाल - नाभादास ब) गोंडी संप्रदाय - चैतन्य प्रभु
क) राधावल्लभ संप्रदाय - हितहरिवंश स) सखी संप्रदाय - वल्लभाचार्य
प्रश्न 80. रासपंचाध्याई के रचयिता कौन है?
अ) नंददास ब) परमानंद दास ल) कृष्णदास स) चतुर्भुजदास
प्रश्न 81. कौन -सी रचना तुलसीदास की नहीं है?
अ) रामचरितमानस ब) बरवै रामायण क) पार्वती मंगल स) रुक्मिणी मंगल
प्रश्न 82. राम काव्य धारा के शिखर के कवि कौन थे?
अ) श्याम सखा ब) नाभादास क) तुलसीदास स) केशवदास
प्रश्न 83. इनमें से किस ग्रंथ की रचना भक्ति काल में नहीं हुई?
अ) रामचरितमानस ब) अवध विलास क) साकेत स) भक्तमाल
प्रश्न 84. इनमे से कौन सा मेल असंगत है?
अ) राम रक्षा स्त्रोत – रामानंद ब) भरत मिलाप - अग्रदास
क) रामचंद्रिका - केशवदास स) कवितावली –तुलसीदास
प्रश्न 85. ‘अंगद पैज’ नामक ग्रंथ के रचयिता कौन है?
अ) विष्णुदास ब) ईश्वरदास क) अग्रदास स) सुंदरदास
प्रश्न 86. इनमें से कौन -सी रचना रहीम की नहीं है?
अ) नायिकाभेद ब) नगर शोभा क) रस कोष स) रसमंजरी
प्रश्न 87. कौन-सा कवि रीतिमुक्त काव्य धारा का नहीं है?
अ) ठाकुर ब) बोधा क) आलम स) द्विजदेव
प्रश्न 88. इनमें से कौन-सा नाम रीतिकाल का नहीं है?
अ) अलंकृत काल ब) उत्तर मध्य काल क) श्रंगार काल स) पूर्व मध्य काल
प्रश्न 89. इनमें से कौन सी रचना केशवदास की नहीं है?
अ) कविप्रिया ब) रसिकप्रिया क) रामचंद्रिका स) रस रहस्य
प्रश्न 90. इनमें से कौन सा जोड़ा सही है?
अ) पद्माकर - गंगालहरी ब) कुलपति मिश्र - जंग नामा
क) देव – हिंडोला स) सूरति मिश्र नैन पचासा
प्रश्न 91. घनानंद की रचना का क्या नाम है?
अ) कवित्त संग्रह ब) सुजान सागर क) सुजान चरित स) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 92. इनमें से रीतिमुक्त कवि कौन है?
अ) सेनापति ब) घनानंद क) पद्माकर स) भूषण
प्रश्न 93. ‘ रस राज’ और ‘ललित ललाम’ ग्रंथों के रचयिता का नाम बताइए l
अ) सेनापति ब) मतिराम क) पद्माकर स) जसवंत सिंह
प्रश्न 94. ‘भाषा भूषण’ के रचयिता का नाम क्या है?
अ) भूषण ब) देव क ) कुलपति मिश्र स) जसवंत सिंह
प्रश्न 95. इनमें से कौन- सी रचना पद्माकर की नहीं है?
अ) ललित ललाम ब) पदमा भरण क) जगद्विनोद स) गंगा लहरी
प्रश्न 96. इनमें से कौन -सा ग्रंथ वीर रस का नहीं है ?
अ) शिवा बावनी ब) छत्रसाल दशक क) हल्दीघाटी स) सुजान चरित
प्रश्न 97. बिहारी सतसई किस तरह की रचना है?
अ) प्रबंध काव्य ब) मुक्तक काव्य क) चरित काव्य स) चंपू काव्य
प्रश्न 97. इनमें से कौन- सी रचना कवि देव की नहीं है?
अ) शब्द रसायन ब) देव शतक क) काव्यप्रकाश स) भवानी विलास
प्रश्न 98. इनमें से रीतिकालीन कविता की प्रमुख विशेषता कौन -सी नहीं है?
अ) आचार्यत्व ब) श्रृंगारिकता क) नायिका भेद स) दार्शनिकता
प्रश्न 99. ‘अष्टयाम’ किसकी रचना है?
अ) कवि देव ब) मतिराम क) ग्वाल स) गोप
प्रश्न 100. इनमें से कौन- सी विशेषता रीतिकाल की है?
अ) प्रबंध रचना का बाहुल्य ब) दार्शनिकता क) लोक कल्याण की भावना स) श्रृंगारिकता
Comments
Post a Comment