प्यार था...? (लप्रेक)

लप्रेक
प्यार था.... ?
मुम्बई की चाह रखी थी कभी शायद ! इसी कारण मुम्बई में ही नौकरी मिल गयी । धीरे-धीरे मुम्बई का भी परिचय होने लगा था..... और उसका भी.... । कई विषयों पर हमारी चर्चा होती रहती । जीवन की हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहते । एक दिन वह कह रही थी.... किसीसे प्यार करती है.... । उससे प्यार का इजहार कैसे करूँ मुझसे पूछती थी.... । मैने उससे कई बार पूछा उसका नाम...! जिसे वो चाहती है.... लेकिन उसने कभी नहीं बताया.... । उसका प्रेम किस पर है पता नहीं....। पर मुझे इस शहर से प्रेम हो गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

रस का अर्थ परिभाषा एवं स्वरूप

संत काव्य के प्रमुख कवियों का परिचय एवं विशेषताएँ

द्विवेदी युगीन प्रमुख कवि परिचय एवं द्विवेदी युगीन कविता की विशेषताएँ